{"_id":"647b880636ae928d550a2134","slug":"short-circuit-fire-in-the-house-near-the-old-electricity-board-narnol-news-c-203-1-sroh1012-410-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुराने बिजली बोर्ड के पास घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुराने बिजली बोर्ड के पास घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Sun, 04 Jun 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
आग को बुझाते दमकल विभाग की टीम।
महेंद्रगढ़। पुराने बिजली बोर्ड के पास घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घर से आग लगने की वजह से आसपास के दुकानदारों ने दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सूचना मिली की पुराने बिजली बोर्ड के नजदीक घर में आग लगी है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान में चरखी दादरी निवासी संदीप सांगवान किराये पर रहता है। पिछले दो-तीन पहले वह अपने घर दादरी गया हुआ था। किरायेदार मकान की चाबी पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को देकर गया था। मकान में आग लगी देखकर पड़ोसी ने गेट खोला तो अंदर शॉट सर्किट से आग लगी हुई थी। इसके तुंरत बाद दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण शीशे टूट गए, परदे, गैस चुल्हा, कुर्सी, प्लास्टिक ड्रम सहित अनेक सामान जल गया। धर्मेंद्र, लालचंद, अशोक व सतीश ने बताया कि आग लगने से करीब लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इस मौके पर दमकल विभाग की टीम में जगदीश प्रसाद, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र, देवेंद्र सहित अनेक दुकानदारों का आग बुझाने में सहयोग रहा।