फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeepers who cause infection will not be spared: SDM

संक्रमण का कारण बनने वाले दुकानदार बख्शे नहीं जाएंगे ः एसडीएम

Thu, 06 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers who cause infection will not be spared: SDM
नारनौल। कोविड-19 के संबंध में सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। एसडीएम मनोज कुमार बुधवार को नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बाजार में घूमकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक सेवाओं से जुड़े दुकानदारों को कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही सरकारी गाइडलाइन के पालन करने को भी कहा।
विज्ञापन

उन्होंने संक्रमण का कारण बनने वाले दुकानदारों को नहीं बख्शने की चेतावनी भी दी है। दुकान पर बिना मास्क लगाए लोगों को सामान देने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यक सेवाओं की बिक्री करने वाले दुकानदारों को भी सभी गाइडलाइन की पालना करनी होगी।
विज्ञापन

अपना समान दुकानों के अंदर ही रखना होगा। सड़कों पर कहीं भी समान रखा तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम ने कहा कि दुकान पर काम करने वाले वर्कर तथा ग्राहक मास्क लगाए होने चाहिए। अगर बिना मास्क लगाए किसी भी ग्राहक को दुकानदार ने सामान दिया तो उस दुकानदार का भी चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग रखना दुकानदार की जिम्मेदारी है। ग्राहकों को इस प्रकार खड़ा करें कि एक दूसरे के बीच में कम से कम 6 फीट का अंतर रहे। उन्होंने आजाद चौक स्थित सब्जी मंडी में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी सब्जी बेचने वाले ने नियमों की अवहेलना की तो न केवल जुर्माना लगाया जाएगा।

उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तंबाकू, बीड़ी व सिगरेट की दुकान की सख्त निगरानी की जाए। इस तरह की दुकानें खोलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। एसडीएम ने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कोई भी दुकान खुली मिलती है तो दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए जरूरी है कि हम सभी सरकार द्वारा जारी सभी हिदायतों की सख्ती के साथ पालना करें। इस दौरान उनके साथ ईओ नगर परिषद अभय सिंह यादव तथा कार्यकारी अधिकारी अंकित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed