{"_id":"612a87a68ebc3e7a02576800","slug":"shopkeeper-upset-due-to-dilapidated-road-narnol-news-rtk6223026135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़क से दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़क से दुकानदार परेशान
विज्ञापन
जर्जर अवस्था में 11 हट्टा बाजार रोड।
- फोटो : Narnol
शहर की जर्जर सड़कों से परेशान शहरवासियों को नपा कार्यकाल पूरा होने के उपरांत जब इसका चार्ज एसडीएम के पास गया था तो सड़कों के हालात सुधारने की कुछ उम्मीद जगी थी लेकिन तीन माह बाद भी जर्जर सड़कों के हालात सुधारने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। अब हालात यह हैं कि एसडीएम से भी शहरवासियों की उम्मीद टूटती दिखाई दे रही हैं। आए दिन टूटी सड़कों के कारण जाम, दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। बदहाल सड़कों से उखड़े पत्थर एवं रोडियां भी दुकानों के शीशों को तोड़ रहे हैं। 11 हट्टा बाजार के दुकानदारों की मानें तो एक किलोमीटर इस सड़क की दुर्दशा देखकर लोग भी इस रास्ते से आने में परहेज करने लगे हैं। दुकानदारों का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
दुकानदार विकास मेहता ने बताया कि जर्जर सड़क मार्ग से वाहन गुजरते समय पत्थर एवं रोड़ियां उछलकर दुकानों के शीशों को तोड़ रहे हैं। वाहन गुजरते समय भय बना रहता है। आए दिन हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। एसडीएम से काफी उम्मीदें थी लेकिन 3 माह का समय बीत जाने के बावजूद भी शहर की सड़कों के हालात सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि टूटी सड़क के कारण दिनभर धूल के गुब्बारे उठते हैं। परशुराम चौक से कालेज रोड तक करीब एक किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में दुकानें हैं। दुकानदार दिनभर धूल फांकने को मजबूर हो रहेे हैं। टूटी सड़कों की सुध लेने के लिए अभी तक प्रशासन ने भी कोई योजना नहीं बनाई है। धूल के कारण दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन
दुकानदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस एक किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर सात वर्ष पूर्व हल्की परत चढ़ाई गई थी। अब सड़क जर्जर हो चुका है। प्रत्येक गली के कट पर दो से तीन गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जर्जर सड़कों के हालात सुधार को लेकर लोग भी अपने-अपने सतर पर प्रयास कर चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी दुपाहिया वाहन चालकों को हो रही है। जर्जर रोड पर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
दुकानदार देवेंद्र गर्ग ने बताया कि शहर से सीधे नारनौल जाने वाले लोग इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। दिनभर में 1500 के करीब वाहन गुजरते हैं। वहीं दो दर्जन गांवों को शहर से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। नपा का कार्यकाल आपसी खींचतान की भेंट चढ़ गया। प्रशासन से काफी उम्मीद थी लेकिन तीन माह में भी सड़कों के हालात सुधारने के लिए कोई काम शुरू नहीं किया गया है।
महेंद्रगढ़ के रोडों का काम जल्द शुरू हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया का काम पूरा हो चुका है। केवल बारिश के मौसम खत्म होने के बाद रोडों का काम शुरू करवा दिया जाएगा। -दिनेश कुमार, एसडीएम।