फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeeper shot in the hand at Bhojawas bus stand, second incident in 20 hours

Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास बस स्टैंड पर दुकानदार के हाथ में मारी गोली, 20 घंटे में दूसरी वारदात

Fri, 23 Aug 2024 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper shot in the hand at Bhojawas bus stand, second incident in 20 hours
महेंद्रगढ़/कनीना। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान गोली चलने की दूसरी घटना हुई है। वीरवार को दोपहर करीब ढाई बजे गांव भोजावास बस स्टैंड पर एक दुकानदार को अज्ञात बुलेरो सवार युवक ने हाथ पर गोली मार दी। बदमाश ने दुकानदार के सिर में गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन दुकानदार की ओर से बचाव में दुकान में पड़ी बैंच फेंकने के कारण गोली हाथ पर लगी। वहीं लोग इस घटना को गत वर्ष 25 मई को दुकानदार से आठ लाख रंगदारी की मांग से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि बुधवार शाम सात बजे नारनौल के मानक चौक में 10 लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर दो युवकों ने एक दुकानदार पर गोली चलाई थी। दोनों ही वारदातों में अभी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

वहीं हाथ में गोली लगने से घायल हो प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी उपचार के लिए हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। हालांकि अभी तक पीड़ित की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत भी नहीं दी गई है। वहीं पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गोली लगने से घायल हुए गांव भोजावास निवासी सनोज ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे अटेली की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी आई, इसमें करीब पांच युवक सवार थे। इसमें से एक युवक गाड़ी से उतर कर सीधा दुकान में घुसा। उसने सिर पर गोली चलाने का प्रयास किया। बचाव के प्रयास में उसके दाहिने हाथ में गोली लगी। इसके बाद जान बचाने के लिए वह दौड़कर दुकान की छत पर चला गया। बदमाश गाड़ी में सवार हो खैराणा की तरफ फरार हो गए। डायल 112 को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उपनागरिक अस्पताल लाया गया। डीएसपी दिनेश कुमार व उनकी टीम मौके पर पहुंच गई है। हालांकि आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

25 मई 2023 को मांगी थी आठ लाख की फिरौती
गत वर्ष 25 मई को सनोज की दुकान पर आकर आठ-दस आरोपियों ने आठ लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। सनोज की शिकायत पर कनीना थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। कनीना पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। गिरफ्तार आरोपियों में घनश्याम, क्रांति, राजेश, महेश्वर, आशू, राममूर्ति शामिल थे। बता दें कि सनोज ने वर्ष 2022 में वार्ड नंबर नौ से जिला पार्षद का चुना भी लड़ा था, इसमें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को 112 पर गांव भोजावास में गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच की गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति को हाथ में गोली लगी पाई गई थी। इस मामले में पुलिस तेजी से जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। एक संदिग्ध दुकान से बाहर आता दिखाई दे रहा है। पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई हैं जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
दिनेश कुमार, डीएसपी कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed