{"_id":"65d7a1ecb8b60baff0075204","slug":"sharing-personal-information-can-be-costly-narnol-news-c-196-1-sroh1013-109637-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निजी जानकारी साझा करना पड़ सकता भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निजी जानकारी साझा करना पड़ सकता भारी
Fri, 23 Feb 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा आमजन को विभिन्न माध्यमों से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जालसाज व्यक्ति बैंकर्स, कंपनी कार्यपालक, बीमा एजेंट, सरकारी अधिकारी आदि के रूप में लोगों से टेलीफोन कॉल, सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करते हैं और विश्वास कायम करने के लिए नाम या जन्म तिथि जैसे कुछ विवरण साझा करते हुए सुरक्षित जानकारी की पुष्टि कराते हैं। कुछ मामलों में जालसाज व्यक्ति लेनदेन को ब्लॉक करने के लिए, दंड को रोकने के लिए भुगतान बाबत, आकर्षक छूट प्राप्त करने आदि हेतु आकस्मिकता बताकर ग्राहक को तत्काल निजी जानकारी जैसे पासवर्ड, ओटीपी, पिन, सीवीवी आदि साझा करने के लिए दबाव डालते हैं। बाद में ये निजी जानकारियां धोखेबाजों द्वारा ग्राहक के साथ छल करने के लिए प्रयुक्त होती है।

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद