{"_id":"5fecc2248ebc3e3b850d007a","slug":"shadow-fog-with-cold-night-temperature-reached-2-4-degree-celsius-narnol-news-rtk5887076136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के साथ जिले में छाया घना कोहरा, रात का तापमान पहुंचा 2.4 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के साथ जिले में छाया घना कोहरा, रात का तापमान पहुंचा 2.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बाद जिले में बुधवार को भी कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कोहरा छाने से रात के तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 9 बजे बाद धीरे-धीरे कोहरे का प्रभाव कम होता गया और धूप खिलने से अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह घना कोहरा छाने से सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आये, लेकिन तीन दिनों से पड़ रही हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से बुजुर्ग व बच्चें घरों में दुबके रहे। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ रही है। इसके चलते सर्दी तेज हो गई है। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण बुधवार को सुबह 10 बजे तक धुंध भी छाई रही। दोपहर बाद धूप खिली तो ठंड से कुछ राहत मिली। मंगलवार को तापमान 0.3 डिग्री पहुंच गया था, लेकिन बुधवार को तापमान में सुधार आने से लोगों ने राहत महसूस की है। शीत हवा चलने से दिन में भी लोगों की कंपकंपी छुटती रही। सुबह कोहरा छाने से लोग अलाव का सहारा लेकर राहत महसूस कर रहे थे। कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं सीहमा क्षेत्र के गांवों में ठंडी हवाएं चलने से पिछले दो दिन के दौरान तापमान में गिरावट आ गई है। इसके साथ-साथ हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण बुधवार दोपहर तक धुंध भी छाई रही। दोपहर बाद धूप खिली तो ठंड से कुछ राहत मिली। लोग गर्म वस्त्र पहन कर अपने आप को इस ठंड से बचाने की कोशिश करते दिखे । सीहमा में आग जलाकर दिनेश कुमार, रितिक, सुनील, अशोक, हरीश, मोनू इत्यादि लोगों ने आग जलाकर सर्दी से बचाव किया।
हवा की गुणवत्ता मध्मय स्तर पर आई
सर्दी के बीच शहर में वायु प्रदूषण भी एक गंभीर समस्या हो गई थी। सोमवार को औसतन एक्यूआई का स्तर 349 (बहुत खराब) तक पहुंच गया था। मंगलवार को भी हवा खराब स्तर पर थी। प्रदूषण बोर्ड के अनुसार नारनौल शहर में बुधवार को शाम छह बजे हवा में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का औसतन स्तर 182 रहा है, जो मध्यम स्तर है। करीब दो सप्ताह से शहर की हवा खराब और बहुत खराब स्तर पर चल रही थी। इससे सांस के मरीजों को भी परेेशानी उठानी पड़ रही थी।