फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shabad Kirtan and Langar organized on the Prakashotsav of Guru Gobind Singh Ji

Mahendragarh-Narnaul News: गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर शबद कीर्तन व लंगर का हुआ आयोजन

Fri, 05 Jan 2024 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shabad Kirtan and Langar organized on the Prakashotsav of Guru Gobind Singh Ji
शहर के गुरुद्वारे में आयोजित शब्द कीर्तन में मौजूद श्रद्धालु।
नारनौल। शहर के दशमेश नगर गुरुद्वारे में शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर सुबह गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें भाई मंजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, प्रभ सिमरन कौर तथा कथा वाचक गुरुप्रीत सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब का विस्तार से वर्णन किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कथा वाचक गुरुप्रीत सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म बिहार के पटना सिटी में हुआ था और वे सिखों के दसवें गुरु थे। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी एक महान योद्धा, चिंतक, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक गुणों से परिपूर्ण व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना भी की जो सिखों के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रधान प्रकाश सिंह, गुरुमेल सिंह, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह चावला, सुरजीत सिंह आरोड़ा, निधान सिंह तथा कैप्टन गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed