फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sex ratio increased in 6 months, district reached from 19th to 17th position

Mahendragarh-Narnaul News: 6 माह में बढ़ा लिंगानुपात, 19वें से 17वें स्थान पर पहुंचा जिला

Sun, 16 Jul 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sex ratio increased in 6 months, district reached from 19th to 17th position
नारनौल। पिछले 6 माह से लिंगानुपात में जिले में सुधार देखने को मिल रहा है। इस साल अब तक भ्रूण जांच करने वालों के खिलाफ भी स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। इसका नतीजा है कि लिंगानुपात की दिशा में जिला सुधार कर रहा है। 6 माह पहले तक जिले का लिंगानुपात 842 था। यानी एक हजार लड़कों के पीछे केवल 842 लड़कियां था लेकिन जून में यह बढ़कर 888 हो गया है। यानी 46 लड़कियां ज्यादा पैदा हुई है। इसका श्रेय स्वास्थ्य विभाग की टीम का जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लिंगानुपात बढ़ाने को लेकर अपने कार्यक्रम चलाता रहता है। महेंद्रगढ़ जिला जनवरी माह में लिंगानुपात के मामले में प्रदेश भर में 19वें स्थान पर था, जो अब आगे बढ़कर 17वें स्थान पर आ गया। जिले में दो कदम की छलांग लगाई है। यदि इसी प्रकार से सुधार हुआ तो जल्द ही जिला टॉप टेन जिलों में भी शुमार हो जाएगा।
विज्ञापन


इस साल अब तक तीन एफआईआर दर्ज करवाई
स्वास्थ्य विभाग द्वारा भ्रूण लिंग जांच करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस साल अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें एक राजस्थान के झुंझनू, एक महेंद्रगढ़ और तीसरी एफआईआर अटेली में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ का लिंगानुपात
साल लिंगानुपात
2014 738
2015 809
2016 847
2017 881
2018 898
2019 916
2020 902
2021 932
2022 907
2023 अब तक 888


भ्रूण लिंग जांच करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। इस साल अब तक तीन रेड कर तीन एफआईआर दर्ज करवाई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। लिंगानुपात में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. हर्ष चौहान, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed