फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sewerage issue raised in front of Deputy Chief Minister and Electricity Minister in Narnaul, DC orders meeting

Narnaul: उपमुख्यमंत्री और बिजली मंत्री के सामने उठा सीवरेज का मामला, अधिकारियों को डीसी ने बैठक कर दिए आदेश

Fri, 02 Jun 2023 03:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

नारनौल उपायुक्त ने बैठक के दौरान ही उच्च अधिकारियों से भी फोन पर बातचीत की व इस समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के नागरिकों को सीवरेज के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग तालमेल के साथ कार्य करें।

विज्ञापन
Sewerage issue raised in front of Deputy Chief Minister and Electricity Minister in Narnaul, DC orders meeting
नारनौल डीसी मोनिका गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल की सीवरेज समस्या का मामला उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बिजली रणजीत चौटाला के सामने उठने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया हैं। शहर की सीवरेज समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहर की सीवरेज समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

विज्ञापन


सेक्टर की लाइनों को साफ करने के दिए निर्देश
इस संबंध में आज उपायुक्त ने बैठक के दौरान ही उच्च अधिकारियों से भी फोन पर बातचीत की व इस समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के नागरिकों को सीवरेज के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग तालमेल के साथ कार्य करें। डीसी ने बताया कि शहर में 3 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मौजूद हैं। एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जन स्वास्थ्य विभाग का है जो 750 एमएलडी की क्षमता का है।
विज्ञापन


कई गांव में सिंचाई में प्रयोग हो सकेगा ट्रीटेड वॉटर
रेवाड़ी रोड पर ही नगर परिषद द्वारा तैयार किया गया 600 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी है। इसे जरूरत के अनुसार चालू करवाने के निर्देश दिए। वही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-1 में 500 एमएलडी क्षमता का अंग्रेज ट्रीटमेंट प्लांट चल रहा है। इस प्लांट से ट्रीटेड वाटर को गोद बलाहा तक पाइप लाइन के जरिए ले जाने का प्रोजेक्ट चल रहा है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है इससे गोद बलाहा व इसके आसपास के गांव में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइप लाइन के जरिए ले जाने के प्रोजेक्ट को जल्द पूरा किया जाए
उपायुक्त ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर एक के सभी सीवरेज लाइन को पूरी तरह से साफ करवाया जाए। इसके अलावा जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। शहर के नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यहां बता दे कि सीवरेज समस्या का मामला कल डिप्टी सीएम के सामने हुडा प्रधान पंकज यादव सहित शहर के पार्षदों ने रखा था। इससे पहले जन परिवेदना समिति की बैठक में भी मामला लोगों ने उठाया था। 

इस बैठक में जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा जन स्वास्थ्य विभाग के एसई एसपी जोशी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed