फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sewer water from the flyover floods Anaj Mandi Road; public inconvenienced.

Mahendragarh-Narnaul News: फ्लाईओवर से अनाज मंडी रोड पर भरा सीवर का पानी, आमजन परेशान

Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sewer water from the flyover floods Anaj Mandi Road; public inconvenienced.
फोटो संख्या:63- अनाज मंडी से रिवासा फ्लाईओवर मार्ग पर भरा  गंदा पानी--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में फ्लाईओवर से अनाज मंडी की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों सीवरेज के गंदे पानी से परेशान है। सड़क पर कई दिनों से पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। आसपास के दुकानदार भी दुर्गंध से परेशान हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग रेलवे स्टेशन जाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 20 से अधिक गांवों के ग्रामीण इसी रास्ते से शहर और रेलवे स्टेशन की ओर आते-जाते हैं। रोजाना विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी और ग्रामीण इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सड़क पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। दुकानदारों ने उपायुक्त कार्यालय और सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से सीवरेज लाइन की सफाई करवाने और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

-----
फ्लाईओवर के पास स्टील फर्नीचर की दुकान कर रखी है। इस रोड पर सीवरेज का पानी जमा होने के कारण दुकान पर ग्राहक भी नहीं पहुंच रहे है। शिकायतों के बाद यदि समय रहते समस्या का समाधान किया जाता तो लोगों को लंबे समय तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।-अमरजीत, दुकानदार
-----------

जब गांव मालड़ा से शहर के लिए जाते है तब इस सीवरेज के गंदे पानी के तालाब से गुजरना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की इस ओर ध्यान देना चाहिए। ताकि बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। इस रोड पर बड़ी मुश्किल से बाइक निकालनी पड़ रही है।-मोहित मालड़ा, राहगीर


----------
वर्जन:
एचएसआईआईडीसी की ओर से पाइप लाइन डालने की योजना बनाई गई थी। पाइप लाइन डालने के बाद इस मार्ग पर दोनों तरफ नाला बनाकर पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। नाला बनने के बाद इस मार्ग पर जलभराव से छुटकारा मिल जाएगा। आमजन का परेशानी का सामना न करना पड़ेगा।-अनिल कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:63- अनाज मंडी से रिवासा फ्लाईओवर मार्ग पर भरा  गंदा पानी--संवाद

फोटो संख्या:63- अनाज मंडी से रिवासा फ्लाईओवर मार्ग पर भरा  गंदा पानी--संवाद

फोटो संख्या:63- अनाज मंडी से रिवासा फ्लाईओवर मार्ग पर भरा  गंदा पानी--संवाद

फोटो संख्या:63- अनाज मंडी से रिवासा फ्लाईओवर मार्ग पर भरा  गंदा पानी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article