{"_id":"57bf3e2e4f1c1b325fd4f416","slug":"sewarage-narnaul-house-dirty-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर ओवरफ्लो, घरों के पास जमा हुआ गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर ओवरफ्लो, घरों के पास जमा हुआ गंदा पानी
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से परेशानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हुडा के सेक्टर एक में सीवर ओवरफ्लो होने से सीवर का गंदगी युक्त पानी घरों के बाहर एकत्रित होने जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई दिनों से घरों के पास पानी जमा होने से घरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। शिकायत करने बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में हुडा प्रशासन के प्रति भारी रोष है।
हुडा सेक्टर निवासी हवा सिंह, सतेंद्र, सुशीला, मनीषा देवी, कृष्णा, रेखा आदि ने बताया कि मकान नंबर 1106 व 1109 के बीच खाली पड़ी जगह में काफी दिनों से बारिश व सीवर का गंदा पानी जमा होने से पानी में दुर्गंध आने लगी है। वहीं घरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त होने लगी है।
इसको लेकर उन्होंने 13 अगस्त व इससे पूर्व एक माह पूर्व हुडा के टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद वे स्वयं हुडा स्थित उनके कार्यालय में अनेक बार जाकर समस्या से अवगत करवाया गया, बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हो पाया। जिसके बाद उन्होंने दोबारा 24 अगस्त को अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद वीरवार को हुडा प्रशासन अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे है। गंदे पानी को निकाला इसके अलावा सीवरों की सफाई की।
विज्ञापन
बुधवार को ही सेक्टर निवासियों की सीवर संबंधित शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को सीवर की सफाई करवा दी गई। इसके अलावा पानी की निकासी के लिए रेवाड़ी से मशीन मंगवाई गई है। मशीन के पहुंचते ही जमा पानी को निकलवा दिया जाएगा।
--अरुण कौशिक, जेई हुडा,नारनौल