{"_id":"66afd5655f88b0d50b0d6094","slug":"seven-times-more-applicationsadmission-on-15-percent-seats-in-three-days-narnol-news-c-196-1-nnl1005-114778-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आवेदन सात गुना ज्यादा...तीन दिन में 15 फीसदी सीट पर दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आवेदन सात गुना ज्यादा...तीन दिन में 15 फीसदी सीट पर दाखिला
Mon, 05 Aug 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-15नारनौल का महिला कॉलेज।
नारनौल। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार पीजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया जारी हैं। पीजी कोर्स में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं में जबरदस्त रुझान देखने को मिला था। दाखिले के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय में 6 पीजी कोर्स के अंदर उपलब्ध 240 सीट पर दाखिले के लिए सीट की संख्या से करीब 7 गुना ज्यादा 1755 आवेदन किए गए थे। ऐसे में सभी सीट पहली ही मेरिट सूची में भरने की उम्मीद थी। गत 2 अगस्त को मेरिट सूची घोषित की गई थी, लेकिन पिछले तीन दिन में दाखिला अब तक मात्र 15 फीसदी सीट पर ही हुआ है।
महिला महाविद्यालय में एमए इंग्लिश में 4, एमए ज्योग्राफी में 5, एमए हिंदी में 8, एमए पॉलिटिकल साइंस में 7, एम कॉम में 5, एमएससी गणित में 9 छात्राओं ने दाखिला लिया हैं। 6 अगस्त के बाद रिक्त सीट पर दाखिले के लिए 6 अगस्त के बाद रिक्त सीट पर दाखिले के लिए 8 अगस्त को रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। दाखिला 9 अगस्त से 24 अगस्त तक कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से किए जाएंगे। इसके तहत दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को 9 अगस्त से 16 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस व 17 अगस्त से 24 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ-साथ 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
सत्र 2024-25 में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए अब तक 38 छात्राओं ने दाखिला लिया हैं। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 अगस्त है। अंतिम समय में सर्वर डाउन रहने की समस्या बनी रहती हैं, इसलिए चयनित छात्राओं से अपील हैं कि जल्द से जल्द फीस जमा व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा कर दाखिला प्रक्रिया को पूरा करें ताकि परेशानी का सामना नहीं करना पडे़।
विज्ञापन
प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल।