फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven Taekwondo players from Korea-vas School to showcase their skills at the state level.

Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास स्कूल के 7 ताइक्वांडो खिलाड़ी राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम

Sun, 26 Jul 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Seven Taekwondo players from Korea-vas School to showcase their skills at the state level.
फोटो नंबर- 19प्रतियोगिता में भाग लेते ताइक्वांडो ​खिलाड़ी।
नारनौल। गांव कोरियावास स्थित राजकीय विद्यालय के 7 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय से 14 खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। अंडर- 19 वर्ग में जीतू, जतिन, कपिल व वरुण और अंडर-14 वर्ग में पवन व नक्ष सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में रोहन राज्य स्तरीय के क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

कोच रिंकू सैनी ने बताया कि खेल नर्सरी शुरू होने के बाद से खिलाड़ियों में ताइक्वांडो को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। विभिन्न भार वर्ग में 7 खिलाड़ियों के चयन से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

.......
प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित था, जीत से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। जिसके लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहा हूं।-जतिन, ताइक्वांडो खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

.....

मुकाबले के दौरान एकाग्रता बनाए रखी जिससे डिफेंस व अटैक अच्छे से कर पाया। राज्यस्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उम्मीद है बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहूंगा।-रोहन, ताइक्वांडो खिलाड़ी


खेल नर्सरी शुरू होने के बाद ताइक्वांडो का अभ्यास करने में सुविधा मिली है। जिससे मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा।-नक्ष सैनी, अंडर-14, ताइक्वांडो खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article