फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven roads to be built at a cost of Rs 23.20 crore

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनाई जाएंगी सात सड़कें

Fri, 08 Jul 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seven roads to be built at a cost of Rs 23.20 crore
क्षेत्र में निर्माणाधीन नेशनल हाइवे। - फोटो : Narnol
नारनौल। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले में 23.20 करोड़ रुपये की लागत से सात सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें अटेली विधानसभा क्षेत्र में तीन और महेंद्रगढ़ एवं नांगल चौधरी विधानसभा में दो-दो सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन सड़कों के बनने से 36 गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अलग-अलग विधानसभा की सात सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। केंद्र सरकार ओर से मई में मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अटेली विधानसभा में 929.29 लाख रुपये की लागत से तीन, महेंद्रगढ़ विधान सभा में 930.20 लाख रुपये की लागत से दो तथा नांगल चौधरी विधानसभा में 459.83 लाख रुपये से दो सड़कें बनाई जाएंगी। अटेली विधानसभा के टेंडर कुछ दिन पहले ही लगाए हैं जबकि महेंद्रगढ़ एवं नांगल चौधरी विधानसभा के टेंडर पहले लगाए जा चुके हैं। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आने वाली दोनों सड़कों के तकनीकी टेंडर खुल चुके हैं। जल्द ही वित्तीय टेंडर भी खुल जाएंगे। इसके अलावा नांगल चौधरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाली दोनों सड़कों के टेंडर तकनीकी रूप से ओपन हो चुके हैं लेकिन सिर्फ एक एजेंसी ही आई है जिससे टेंडर की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

-
अटेली खंड में तीन सड़कें होंगी दुरुस्त
अटेली खंड में तीन सड़कें बनाई जाएंगी। सीगड़ी से खेड़की वाया झूक, अगिहार 11 किलोमीटर सड़क पर 413.74 लाख रुपये खर्च होंगे। सुंदरह से मैनपुरा तक 8.81 किलोमीटर लंबी सड़क 336.30 लाख रुपये से दुरुस्त की जाएगी। वहीं तीसरी सड़क बेवल से खैराना, खैरानी, कनीना-अटेली तक बनाई जाएगी। इस रोड की लंबाई 5.23 किलोमीटर होगी और इस पर लगभग 179.25 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
महेंद्रगढ़ में दो सड़कों पर खर्च होंगे 930.69 लाख
महेंद्रगढ़ विधानसभा में 930.69 लाख रुपये की लागत से दो सड़कें बनाई जाएंगी। एक रोड 148 बी रोड कैंची मोड़ से महेंद्रगढ़ शहर, माजरा खुर्द, माजरा कलां, मालडा, बवाना, बसई, आकोदा तक 25 किलोमीटर तक बनाई जाएगी। इस रोड पर लगभग 743.44 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा दूसरी रोड गांव बलाना से सोहला तक पांच किलोमीटर का बनेगी। इस पर 187.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-
नांगल चौधरी में बनेंगी दो सड़कें
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में भी दो सड़कें बनाई जाएंगी जिनपर लगभग 459.83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लगभग साढ़े पांच किलोमीटर का रोड निजामपुर नांगल चौधरी से धोलेड़ा वाया बिगोपुर, सरेली होकर बनाई जाएगी। इस रोड पर 203.16 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा दूसरा रोड निजामपुर-खेतड़ी रोड से बामनवास तक 9.10 किलोमीटर की सड़क 256.67 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी।

-
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले में सात सड़कें बनाने की मंजूरी मिली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। टेंडर पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।- अश्वनी गहलावत, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed