फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven including priest arrested in child marriage of five daughters

Mahendragarh-Narnaul News: पांच बेटियों के बाल विवाह में पुजारी समेत सात गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Jul 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Seven including priest arrested in child marriage of five daughters
नांगल चौधरी (नारनौल)। नांगल चौधरी के एक गांव में बच्चियों की शादी कराने के मामले में नांगल चौधरी पुलिस ने सोमवार को परिजनों व पुजारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से की गई। जांच में पांच बच्चियों की शादी होने की पुष्टि हुई है। जांच रिकॉर्ड के अनुसार, पांचों बच्चियों का जन्म 2020 से 2023 के बीच हुआ है। थाना नांगल चौधरी में बच्चियों और लड़कों के परिजन, पुजारी व फोटोग्राफर सहित अन्य पर बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत संरक्षण अधिकारी कम बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता कुमारी ने दी थी। इसमें बताया कि 27 मई को सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। बताया गया कि नांगल चौधरी क्षेत्र के एक गांव में 21 व 22 मई 2024 को बच्चियों की शादी की गई है। इसका वीडियो भेजकर और जांच करते हुए रिकाॅर्ड एकत्रित किया गया है। मामले में इस गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बयान लिए गए और आंगनबाड़ी के जन्म-मृत्यु रजिस्टर के रिकाॅर्ड की कॉपी ली गई है। इसके बाद कुछ कागजात राजस्थान के कोटपुतली, जयपुर के जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रार और दो निजी अस्पताल से लिए गए। जांच रिकाॅर्ड के अनुसार, शादी के समय पांचों बच्चियों की उम्र 1 से 4 वर्ष के बीच पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed