फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven candidates compete for the post of head in the District Bar Association elections

Mahendragarh-Narnaul News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद के लिए सात उम्मीदवारों ने ठोकी ताल

Tue, 11 Feb 2025 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Seven candidates compete for the post of head in the District Bar Association elections
फोटो नंबर-23बार चुनाव को लेकर नामाकंन करते अ​धिवक्ता।
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए दूसरे दिन प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अंतिम तिथि तक प्रधान पद के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। अब 28 फरवरी को मतदान होंगे।
विज्ञापन

दो दिन तक चले नामांकन प्रक्रिया में प्रधान पद के लिए अनिल शर्मा बवानिया, संतोख सिंह यादव, यशवंत सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, सुभाष चंद, लक्ष्मीनारायण, राजकुमार ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सचिव पद के लिए हरेंद्र लांबा, प्रदीप कुमार, हेमंत कृष्ण भारद्वाज, अवधेश कुमार और खजांची के लिण् शुगन सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ सहसचिव के लिए चंद्रदेव ने, ऑडिटर के लिए कार्तिक यादव, लाइब्रेरियन के लिए प्रमिंद्र यादव और रजनेश यादव ने नामांकन किया। वहीं उप प्रधान पद के लिए प्रज्ञा व विकास सांगवान ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी करण सिंह भोजावास ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के लिए प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, लाइब्रेरियन व ऑडिटर के 28 फरवरी को चुनाव होंगे। इसके लिए 10 व 11 फरवरी को नामांकन किए गए हैं। अब 12 फरवरी को दो बजे तक नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 13 फरवरी को दो बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 28 फरवरी को नौ से चार बजे तक मतदान किया जाएगा। वहीं चार बजे बाद मतपत्रों की गिनती शुरू होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed