{"_id":"69bae36c9abc5557f406539c","slug":"selection-of-four-students-for-jawahar-navodaya-and-two-for-sainik-school-narnol-news-c-196-1-nnl1004-137400-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जवाहर नवोदय में चार और सैनिक स्कूल में दो विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जवाहर नवोदय में चार और सैनिक स्कूल में दो विद्यार्थियों का चयन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21सम्मान रैली के दौरान चयनित विद्यार्थी। स्रोत- संस्थान
नारनौल। गांव सुराणा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के चार विद्यार्थियों अर्चना, संजना, भवी व प्रियंका का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। इससे पहले पाठशाला के दो विद्यार्थियों प्राची व तरुण का चयन सैनिक स्कूल में भी हुआ था। जवाहर नवोदय व सैनिक स्कूल में चयनित सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सम्मान रैली निकाली गई।
विद्यालय के मुख्य शिक्षक कमल सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन व शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी निरंतर प्रेरित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों के लिए सम्मान रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सात गांवों में रैली निकाल कर लोगों को दाखिला के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।