फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Selected their favorite candidate, now people want speed in development works

Mahendragarh-Narnaul News: अपने पसंदीदा प्रत्याशी का किया चुनाव, अब विकास कार्यों में गति चाहते हैं लोग

Mon, 07 Oct 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 07 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Selected their favorite candidate, now people want speed in development works
फोटो नंबर- 19नेताजी सुभाष पार्क के साथ हुडा सेक्टर में जाने वाली टूटी सड़क पर जमा पानी। संव
नारनौल। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अटेली और नांगल चौधरी सीट पर मत प्रतिशत में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं नारनौल और महेंद्रगढ़ में गिरावट दर्ज की गई। अटेली में 70.58 प्रतिशत और नांगल चौधरी सीट पर 70.42 प्रतिशत, नारनौल में 67.14 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ सीट पर 72.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोगों को उम्मीद है कि उनके प्रत्याशी की चुनाव में जीत होगी और विकास कार्यों में गति आएगी।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि शहर में जगह-जगह सड़कों पर गड्ढ़े बने हुए हैं, जिसमें बारिश का पानी जमा रहता है। शहर के प्रमुख चौराहों पर कूडे़-करकट के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई समाधान नहीं किया जाता। लोगों ने बताया कि चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों ने विकास की गंगा बहाने का तो वादा किया है, मगर जीतने वाला व्यक्ति उन पर कितना खरा उतरता है यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान वायदे करना अलग बात है और उनको निभाना अलग बात लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि जो भी प्रत्याशी विधायक बनेगा, वह क्षेत्र में सड़क और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्य करेंगे। क्योंकि टूटी सड़क और जगह-जगह फैले कूड़े की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपाल सिंह, दुकानदार, सिंघाना रोड, नारनौल।
मेरे चुने जाने वाले विधायक से यह उम्मीद रहेगी कि वह क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रभावी कदम उठाएंं ताकि क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें और उन्हें नौकरी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़े।

योगेंद्र चौधरी, दुकानदार, अनाज मंडी, नारनौल।
चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों के प्रचार के तरीके पिछले चुनावों के मुकाबले काफी अलग थे। उम्मीद है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों ने जो वायदे किए थे, जीतने के बाद उनको निभाएंगे और क्षेत्र में विकास कार्यों में गति आएगी।
सुरेश चंद, दुकानदार, अनाज मंडी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed