Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Secured the 102nd position in the GPSC examination

Mahendragarh-Narnaul News: जीपीएससी परीक्षा में हासिल किया 102वां स्थान

Fri, 13 Nov 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Secured the 102nd position in the GPSC examination
12जेएनडी06: ​शिवानी शर्मा।
जींद। पांडु पिंडारा गांव की बेटी शिवानी शर्मा ने गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) की प्रशासनिक एवं सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा में 102वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन जिला रजिस्ट्रार के पद पर हुआ है। शिवानी वर्तमान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के आचार्य अभिनवगुप्तपाद परिसर में पीएचडी की शोधार्थी हैं। वे कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी के मार्गदर्शन में ‘संवैधानिकता के परिप्रेक्ष्य में प्राचीन भारतीय मूल्य व्यवस्था का पुनर्गठन’ विषय पर शोध कर रही हैं। पीएचडी के अंतिम चरण में उन्होंने यह सफलता हासिल की है। शिवानी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कुलपति, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन ने उन्हें लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा दी। उनकी सफलता पर कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी, शीलवंत सिंह, माता-पिता और गांव के लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। महंत राजेश स्वरूप महाराज, डॉ. कांता देवी और प्राचार्य राकेश वत्स ने भी शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed