फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Second accused arrested for demanding extortion of 50 lakhs

50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Dec 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for demanding extortion of 50 lakhs
रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुमित। संवाद - फोटो : Narnol
कस्बा स्थित एक मंडी में खाद बीज की दुकान के मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव चेलावास निवासी सुमित के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तारी कनीना क्षेत्र से हुई है। इस मामले में एक आरोपी पंकज उर्फ बच्चा गांव चेलावास को 19 दिसंबर को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने पैसों के लालच में इस अपराध को अंजाम दिया था। डीएसपी कनीना राजीव के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ और कनीना थाना की पुलिस टीम ने वीरवार को रंगदारी मामले में शामिल दूसरे आरोपी को भी कनीना क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

खाद-बीज बिक्री की दुकान चलाने वाले आलोक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 12 दिसंबर की दोपहर को दो युवक उसकी दुकान पर आए और 50 लाख की रंगदारी मांगते हुए पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद फोन पर भी आरोपियों द्वारा 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed