{"_id":"653ff46c5b4b4c3fba0ad1ee","slug":"sdm-took-cognizance-of-overloaded-vehicles-reached-kurhavata-and-met-the-villagers-narnol-news-c-203-1-sroh1010-4689-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ओवरलोड वाहनों के मामले में एसडीएम ने लिया संज्ञान, कुरहावटा पहुंचकर की ग्रामीणों से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ओवरलोड वाहनों के मामले में एसडीएम ने लिया संज्ञान, कुरहावटा पहुंचकर की ग्रामीणों से मुलाकात
Mon, 30 Oct 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
गांव कुराहवटा में ग्रामीणों से जानकारी लेते एसडीएम हर्षित कुमार।
महेंद्रगढ़। गांव कुरहावटा में गत दिवस घर में घुसे ओवरलोड वाहन के मामले में एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए सोमवार को ग्रामीणों से बातचीत की। एसडीएम हर्षित कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही एक सप्ताह के समय में समस्या के समाधान का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया तथा क्षतिग्रस्त मकान मालिक को मुआवजे दिलाने की बात कही। इस अवसर पर बीडीपीओ निशा तंवर भी एसडीएम के साथ पहुंची।
इस अवसर पर बलवान फौजी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्टार वायर प्लांट से अत्याधिक प्रदूषण हो रहा है। साथ ही प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में गांव से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों से सड़क किनारे अधिकांश बिजली के पोल टूट गए हैं। प्लांट से आने वाली राख की परतें फसल पर जमकर बर्बाद कर रही हैं।
ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने गांव के पास स्थित प्लांट का दौरा किया व स्वयं अधिकारियों से वाहनों की जांच कराई। इस दौरान ओवरलोड वाहनों की भी पैमाइश की गई जिसमें ट्राली कुल 20 गुणा 42 फीट तक चौड़ाई में भरी मिली। उन्होंने प्लांट में स्थित अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी प्रकार की प्रदूषण फाइलों की रिपोर्ट उनके पास भेजी जाएं।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार की देर रात को एक पराली से भरा ट्रैक्टर-ट्राॅली गांव के एक मकान में घुस गया था जिसके कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया।रविवार को सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने मांडोला-जैरपुर जाने सड़क मार्ग सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि इस मार्ग से प्लांट को जाने वाले ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाई जाए। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने घंटों बाद जाम खोला था।