फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SDM inspects Satnali grain market

Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम ने किया सतनाली अनाज मंडी का निरीक्षण

Fri, 19 Apr 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
SDM inspects Satnali grain market
सतनाली। एसडीएम ने वीरवार को सतनाली अनाज मंडी का निरीक्षण कर किसानों के साथ बातचीत की। इसके बाद मंडी में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं को देखकर अधिकारियों को निर्देश दिए की किसानों को फसल बेचते समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार कहा कि अधिकारी मंडी में बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य प्रबंधों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए। सतनाली अनाज मंडी में हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन की तरफ से खरीद की जा रही है। यहां अभी तक 55756 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। 2335 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। अभी तक गेहूं की कुल आवक 22927 क्विंटल हुई है। इस मौके पर नायब तहसीलदार रघुवीर सिंह, नीलामी अभिलेखक अमित सैनी व संदीप यादव के अलावा अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed