फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SDM grants permission to set up street carts, subject to regulations.

Mahendragarh-Narnaul News: रोजगार भी रहेगा, व्यवस्था भी

Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
SDM grants permission to set up street carts, subject to regulations.
फोटो संख्या:55- चिंकारा कैंटिंन  के बाहर लगी रेह​ड़ियां--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में रेहड़ी लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले संचालकों के लिए प्रशासन ने राहत की पहल की है। एसडीएम योगेश सैनी ने रेहड़ी संचालकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें नियमों के तहत काम करने की अनुमति दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि रेहड़ी संचालक अपनी रेहड़ियां दीवार से सटाकर लगा सकते हैं, लेकिन सड़क पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। साथ ही राहगीरों और वाहनों के आवागमन में परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने संचालकों को रेहड़ियों के आसपास साफ-सफाई रखने और कचरा न फैलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में संचालकों ने बताया कि रेहड़ी लगाना ही उनकी आय का मुख्य साधन है। इस पर प्रशासन ने उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था बनाई है। हालांकि एसडीएम ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर पालिका की ओर से चलाए गए अतिक्रमण अभियान में करीब 60 रेहड़ियां जब्त की गई थीं। संचालक जुर्माना भरकर अपनी रेहड़ियां वापस ले सकते हैं।
--------
बरामदे खाली नहीं किए तो होगी कार्रवाई
कॉम्पलेक्स में दुकानदार कभी अधिक सामान तो कभी किराये के करार का हवाला देकर नगर पालिका अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। वीरवार को तत्कालीन एसडीएम राजा शेखर वुंडरू ने भी स्पष्ट किया था कि बरामदे किराये में शामिल नहीं हैं। उन्होंने दुकानदारों से बरामदे खाली कर आम लोगों के लिए रास्ता खुला रखने की अपील की। अब एसडीएम ने भी बरामदे खाली करने के निर्देश दिए हैं। पालन नहीं होने पर पुलिस बल के साथ कार्रवाई की जाएगी।

-----------
वर्जन:
रेहड़ी संचालकों के साथ शुक्रवार को एसडीएम योगेश सैनी ने बैठक की। इस दौरान प्रशासन के निर्देशों के ध्यान में रखकर रेहड़ी लगाने की अनुमति दी गई। साथ ही शहर में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करने पर चर्चा की गई।
-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed