{"_id":"ab1a50ff6f0dc1e01a01edfc4dc45575","slug":"science-exibition-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के मॉडल को सराहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के मॉडल को सराहा
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 11 Feb 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में अंतर जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्मार्ट सिटी के मॉडल को सराहा गया। इसमें महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी की विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में 66 माडल प्रदर्शित किए। इनमें लेजर शो, वाटर सेविंग, एनर्जी पार्क, थर्मल पावर प्लांट, इको एयर प्यूरीफायर, वाटर पॉल्यूशन, यूजेज ऑफ डिजर्ट, हेल्थ एंड लाइफ स्टाइल, रोल आफ माइक्रोबेस एवं ग्लोबल वार्मिंग प्रमुख थे।
विज्ञापन
अंतर जिला विज्ञान प्रदर्शनी में फिजिक्स विषय में आरपीएस इंजीनियरिंग कालेज के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र पंकज और वंदना द्वारा बनाया गया स्मार्ट सीटी मॉडल को पहला स्थान मिला। आरपीएस डिग्री कालेज की छात्राओं गरिमा एमएससी फिजिक्स प्रथम वर्ष और प्रियंका एमएससी फिजिक्स प्रथम वर्ष द्वारा बनाया गया स्मार्ट रूम लाइट कंट्रोलर के मॉडल को द्वितीय स्थान दिया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय की दो छात्राओं प्रियंका और प्रियंका बीएसएसी तृतीय वर्ष द्वारा बनाए मॉडल न्यूक्लियर रिएक्टर को तृतीय स्थान दिया गया। आरपीएस डिग्री कालेज की एमएससी फिजिक्स प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका को स्मार्ट रूम लाइट कंट्रोलर के लिए श्रेष्ठ व्याख्याता घोषित किया गया।
विज्ञापन
केमिस्ट्री विषय में राजकीय महाविद्यालय नारनौल की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं अमिता और दीक्षा द्वारा बनाए मॉडल मल्टीपर्पज डिवाइस मेड फ्राम डिकम्पोजिशन को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। राजकीय महिला विद्यालय नारनौल के बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अंशु चौधरी और बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका द्वारा बनाए अडल्ट्रेशन ऑफ फूड को द्वितीय स्थान मिला। राजकीय महाविद्यालय काकेड़ा की बीएसएसी प्रथम वर्ष के छात्रों आशीष श्योराण और मोनू कुमार द्वारा बनाए इको एयर प्यूरीफायर मॉडल को तीसरा स्थान मिला। नारनौल कालेज की बीएससी प्रथम वर्ष की दीक्षा को श्रेष्ठ व्याख्याता घोषित किया गया।
विज्ञापन
ज्योग्राफी विषय में राजकीय महाविद्यालय अटेली की बीएस तृतीय वर्ष की छात्रा रोहिणी और बीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा मनीषा द्वारा बनाए मॉडल रिमोट सेंसिंग को प्रथम, राजकीय महाविद्यालय बावल की बीए तृतीय वर्ष की पूजा सैनी और बीए प्रथम वर्ष की प्रीति को द्वितीय जबकि राजकीय महाविद्यालय नारनौल के एमए द्वितीय वर्ष के छात्रों प्रमोद कुमार और अमरपाल द्वारा बनाए अफ्रेस्टेशन के लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया। राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल को बेस्ट एक्सप्लेनेटर घोषित किया गया।
जूलोजी विषय में राजकीय महाविद्यालय नारनौल एमएससी प्रथम वर्ष की शहनाज और एमएससी द्वितीय वर्ष के विशाल द्वारा बनाए प्रोटोन थेरेपी मॉडल को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इसी प्रकार गर्ल्स कालेज नारनौल की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं राजबाला और श्रेया द्वारा बनाए मॉडल प्रेसपेक्टिवज ऑफ नानो ड्रग्स टू कंट्रोल डिजिज को द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इस ग्रुप में राजकीय महाविद्यालय कनीना की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा नैंसी को श्रेष्ठ व्याख्यात घोषित किया गया।
बोटनी विषय में गर्ल्स कालेज नारनौल की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं स्वीटी एवं पूनम द्वारा बनाए मॉडल सस्टेनेबल एग्रीकल्चर को पहला स्थान मिला। राजकीय महाविद्यालय नारनौल की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं संगीता और दीपिका के मॉडल रोल ऑफ माइक्रोबेस को द्वितीय पुरस्कार मिला। इस विषय में राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र तरुण को श्रेष्ठ व्याख्याता घोषित किया गया।
कंप्यूटर साइंस में गर्ल्स कालेज नारनौल की बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनल मित्तल और बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा मोहिनी अग्रवाल की मॉडल ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को प्रथम पुरस्कार मिला। राजकीय महाविद्यालय नारनौल की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं सरिता और पूजा के मॉडल 2-डी बनाम 3-डी को द्वितीय पुरस्कार मिला। इस वर्ग में गर्ल्स कालेज गुरावड़ा की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा टिविंकल को श्रेष्ठ व्याख्याता घोषित किया गया।
मनोविज्ञान विषय में गर्ल्स कालेज नारनौल बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ज्योति यादव और आरती शर्मा के मॉडल स्ट्रेस थ्रेट ऑफ लाइफ को प्रथम पुरस्कार मिला। इस वर्ग में गर्ल्स कालेज गुरावड़ा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुप्रिया को श्रेष्ठ व्याख्याता घोषित किया गया।
प्रदर्शनी के समापन पर पारितोषिक वितरित किए गए। प्रथम पुरस्कार के तौर पर 300, द्वितीय को 200 और तृतीय को 100 रुपये का नकद ईनाम दिया गया। श्रेष्ठ व्याख्याता को 300 रुपये का ईनाम दिया दिया गया। ये पुरस्कार मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य बीएल शर्मा ने वितरित किए। कालेज के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने सभी आगंतुकों और कार्यक्रम में योगदान देने वालों का धन्यवाद किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन राजकीय शिक्षण महाविद्यालय नारनौल के प्राचार्य डॉ. एलएन शर्मा ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को उक्त गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पारितोषिक वितरण पर राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पूर्व प्राचार्य बीएल शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं तकनीकी का प्रयोग समाज के लाभ के लिए करना चाहिए। विज्ञान हमेशा देश के विकास में सहायक रहा है। बशर्ते इसका प्रयोग सही दिशा में किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र दत्त शर्मा ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्रभारियों का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को शैक्षणिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सब हमारे सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।
निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. डॉ. पीके शर्मा, प्रो. राजकुमार यादव और प्रो. विकासदीप ने निभाई। मंच संचालन संतोष यादव ने किया। अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रो. राजेश गोयल ने किया। इस मौके पर कालेज के सभी प्राध्यापक, अन्य कालेजों के प्रभारी और गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।