{"_id":"697e400745074a896d091dc4","slug":"schools-must-update-the-data-for-their-quarterly-schemes-by-february-9th-narnol-news-c-203-1-mgh1006-123687-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्कूलों को 9 फरवरी तक अपडेट करना होगा त्रैमासिक स्कीमों का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्कूलों को 9 फरवरी तक अपडेट करना होगा त्रैमासिक स्कीमों का डाटा
विज्ञापन
फोटो संख्या:58 शहर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
महेंद्रगढ़। मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से राजकीय स्कूलों को तय समय सीमा विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं करने पर अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया है। इसमें सभी राजकीय स्कूलों को 9 फरवरी तक डाटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि विभाग की ओर से स्कूलों से प्रथम, द्वितीय और तृतीय तिमाही स्कीमों का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर 27 जनवरी तक अपडेट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी स्कूलों की ओर से तय समय में विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं हो पाया है।
अब निदेशालय की ओर से सभी स्कूलों को डाटा पूरा करने के लिए अंतिम मौका दिया दिया गया है। निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को डाटा पूरा करवाने के लिए पत्र जारी किया है। अब मौलिक शिक्षा अधिकारी व बीईओ स्कूलों का डाटा तय समय में अपडेट करेंगे। इसके साथ ही विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
अगर कोई स्कूल तय समय में डाटा अपलोड नहीं करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही स्कीम से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों के जिम्मेदार बीईओ, प्राचार्य और कक्षा इंचार्ज होंगे।
-- -- -- -- -
- वर्जन:
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार सभी विद्यार्थियों का डाटा तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा और किसी विद्यार्थी को स्कीम से वंचित नहीं रखा जाएगा। -विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़