फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   School operators held a meeting with the District Education Officer

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल संचालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ की बैठक

Sat, 15 Jun 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
School operators held a meeting with the District Education Officer
नारनौल। जिले में बगैर गाइड लाइन के चल रहे कोचिंग सेंटरों पर जांच करने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रोग्रेसिव प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त को एक मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने आए एसोसिएशन के प्रधान अनिल कौशिक ने बताया कि भारत सरकार की 2023 गाइड लाइन के अनुसार जिले में कितने कोचिंग सेंटर चल रहे हैं इनकी भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर के लिए यह भी नियम है कि वह स्कूल टाइम में नहीं लगाए जाएं, परंतु लगभग कोचिंग सेंटर इसी समय में चल रहे हैं। कोचिंग सेंटर की मान्यता, फायर सिस्टम व बिल्डिंग सेफ्टी आदि जीतने भी नियम है क्या वे सभी उन पर खरे हैं इसे लेकर जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने ज्ञापन पर जांच करने की बात कहते हुए सभी स्कूल संचालकों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक भी की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने एसोसिएशन के सदस्यों को बताया कि कनीना में स्कूल बस हादसा बहुत ही भयंकर था। इस हादसे के बाद हम सभी में जागरूकता आई है और लगभग निजी स्कूल संचालक भी अब जागरूक होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा व सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। ज्ञापन देने वाले में प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed