फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   School in the village, studies two kilometers away.School in the village, studies two kilometers away.

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल गांव में, पढ़ाई दो किलोमीटर दूर

Tue, 25 Aug 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
School in the village, studies two kilometers away.School in the village, studies two kilometers away.
फोटो 7श्यामपुरा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला का दृश्य।संवाद
मंडी अटेली। श्यामपुरा गांव के 25 विद्यार्थियों को स्कूल भवन की बदहाल स्थिति का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला का करीब तीन दशक पुराना भवन होने के कारण जर्जर घोषित कर दिया गया। इसके बाद बच्चों की कक्षाएं करीब दो किलोमीटर दूर भीलवाड़ा गांव की प्राथमिक पाठशाला में लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

छोटे बच्चों को रोजाना स्कूल जाने और वापस आने के लिए दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों का समय और ऊर्जा दोनों खर्च हो रहे हैं। उनका सवाल है कि गांव में स्कूल होने के बावजूद बच्चों को दूसरे गांव क्यों भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि भवन की हालत लंबे समय से खराब थी। उनका आरोप है कि समय रहते नए भवन का निर्माण कराया जाता तो बच्चों को परेशानी नहीं होती। उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रशासन से जल्द नए भवन का निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि भवन कंडम घोषित होने के कारण कक्षाएं भीलवाड़ा में लगाई जा रही हैं। नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है और जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।


वर्जन:
श्यामपुरा प्राथमिक पाठशाला के भवन को लोक निर्माण विभाग ने कंडम घोषित कर दिया है। भवन को ढहा कर नए भवन के निर्माण के लिए प्रक्रिया जारी है। नए भवन का जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।-कुशलता यादव, खंड शिक्षा अधिकारी, अटेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article