फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Scattered rain accompanied by cloud movement

Mahendragarh-Narnaul News: बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट हुई बारिश

Tue, 07 Oct 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Scattered rain accompanied by cloud movement
नारनौल। प्रदेश में 5 से 7 अक्तूबर तक कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की थी।
विज्ञापन


सोमवार को शहर व आसपास के क्षेत्र में सारा दिन बारिश दर्ज की गई लेकिन मंगलवार को बादलों की आवाजाही तो रही लेकिन बारिश की गतिविधि नदारद रही।
जिले में बीते 24 घंटे में नारनौल में 41 मिलीमीटर, सतनाली में 45, अटेली में 25, नांगल चौधरी में 31 और कनीना में 41.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। मंगलवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमशः 22 व 20 डिग्री सेल्सियस और 27.8 व 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बारिश के बाद आमजन को गर्मी से राहत तो मिली ही हल्की ठंड का भी अहसास होने लगा है। दूसरी तरफ सरसों की बिजाई से पहले हुई अच्छी बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र में अधिकतर किसान सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर है। बारिश नहीं होने पर सिंचाई के लिए पैसों में पानी लेना पड़ता है। ऐसे में उन किसानों की खुशी दोगुनी हो गई है, क्योंकि बारिश के चलते अब उन्हें पैसों में पानी नहीं लेना पड़ेगा और सरसों बिजाई के कार्य में तेजी आएगी। मंगलवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed