{"_id":"665a1adb0e2e2465290a1d24","slug":"sarva-haryana-gramin-bank-started-special-campaign-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109794-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने की विशेष अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने की विशेष अभियान की शुरुआत
Sat, 01 Jun 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक प्रधान कार्यालय रोहतक द्वारा ग्रामीण बैंकों की स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप जून विशेष अभियान के नाम से एक ऋण अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 28 मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगा।
भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में प्राथमिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसके अंतर्गत आने वाले कृषि आधारित ऋण और एमएसएमई को केंद्र में रखते हुए इस अभियान को बैंक की सभी 686 शाखाओं के माध्यम से सफलतापूर्वक चलाया जाएगा। रेवाड़ी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सीजे खुराना ने अपने कार्यालय से इस अभियान की शुरुआत करते हुए अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जिला रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ की 90 शाखाओं को लक्ष्य आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक के अध्यक्ष संजीव कुमार धूपर किसानों एवं लघु उद्यमियों की जरूरतें और अपेक्षाओं को लेकर बेहद संजीदा है। किसान क्रेडिट कार्ड के अतिरिक्त उनकी आवधिक जरूरतों को पूरा करने हेतु भी ऋण उपलब्ध कराएं। कृषि भूमि की खरीद, ट्रैक्टर एवं कृषि औजार की खरीद, डेयरी, सिंचाई, ग्रामीण भंडारण, शीतगृह, जैविक खेती, जल संरक्षण इत्यादि योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं के अंतर्गत किसान ऋण प्राप्त कर आसान किश्तों और लंबी अवधि में उसे वापस कर सकते हैं। इस प्रकार से कृषि क्षेत्र में किया जाने वाला ये एक सर्वोत्तम निवेश है। अपने शाखा प्रबंधकों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प, कढ़ाई, दवाइयां, फर्नीचर निर्माण, खिलौना निर्माण, चमड़ा उत्पाद, क्लिनिक, नर्सिंग होम, होटल, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर आदि अभियान को फल बनाए।र