{"_id":"65a5972231f86a090305f173","slug":"sankalp-yatra-welcomed-in-village-dhani-kumharan-and-nangla-narnol-news-c-203-1-sroh1010-6779-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: संकल्प यात्रा का गांव ढाणी कुम्हारान व नंगला में किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: संकल्प यात्रा का गांव ढाणी कुम्हारान व नंगला में किया स्वागत
Tue, 16 Jan 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को सतनाली खंड के गांव ढाणी कुम्हारान व नंगला पहुंची। इस मौके पर गांव ढाणी कुम्हारान व नंगला में मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने विकसित भारत की गांव के नागरिकों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने विभागों द्वारा लगाई गई स्टाॅल का जायजा लिया।
नवीन शर्मा ने गांव के नागरिकों को कहा कि आज मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके द्वार पहुंची है। अब आमजन को किसी दफ्तर में नहीं जाना पड़ता। जो व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित रहे गया था वो आज उन योजनाओं का लाभ उठा सकता है। गांव ढाणी कुम्हारान में मुख्य अतिथि ने गांव के सबसे बुजुर्ग पुरुष लोकराम व स्वतंत्रता सेनानी परिवार से गोपाल व चंद्रो तथा गांव नंगला में सबसे बड़े बुजुर्ग लक्ष्मण सिंह व शहीद के परिजनों को लोई देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गांव के स्कूल के बच्चे संदीप व खेल प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले हैप्पी को सम्मानित किया। वही नंगला में गांव के स्टेट लेवल पर खेलने वाले खिलाड़ी सूरज, गौरव, रविंद्र, यशवंती व नेशनल लेवल पर खेलने वाले खिलाड़ी गणेश व एथलीट पूजा बाई को सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर दर्शना देवी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गांव ढाणी कुम्हारान की सपना रानी, पिंकी रानी, पिंकी रानी, पूजा व गांव नंगला की रेणु, राधा की गोद भराई की रस्म करवाई।
इस मौके पर पंचायत समिति चेयरमैन अनिल, एसईपीओ प्रवीन कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, जिला कल्याण विभाग से सतेंद्र बलाना, श्रम विभाग से सुरेंद्र लांबा व ग्राम सचिव राजेंद्र आदि मौजूद रहे।