फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sangharsh Samiti visited villages regarding district headquarters

Mahendragarh-Narnaul News: जिला मुख्यालय को लेकर संघर्ष समिति ने गांवों का दौरा किया

Mon, 29 Jul 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Sangharsh Samiti visited villages regarding district headquarters
फोटो संख्या:62- जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर जनसंपर्क अ​भियान के तहत गांव ढ़ाढोत में ग्
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर संघर्ष समिति ने रविवार को भी विभिन्न गांवों का दौरा कर आंदोलन में भाग लेने का निमंत्रण दिया। संघर्ष कमेटी ने रविवार को गांव ढाढोत, सोहला, बोहरा की ढाणी, बुडीन, बलायचा, निंबहेड़ा, नीची भांडोर व बेरी गांव का दौरा कर ग्रामीणों को निमत्रंण दिया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान मंच संचालन समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कमेटी का पगड़ी पहनाकर स्वागत कर आंदोलन में भाग लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि वह महेंद्रगढ़ में बड़ा आंदोलन कर मुख्यालय स्थापित करने की मांग रखेंगे। महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में 10 से 15 अगस्त तक जिला मुख्यालय को लेकर धरना देंगे। यह धरना दिन और रात्रि को भी जारी रहेगा। अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो मुख्यमंत्री के आवास पर धरना दिया जाएगा। अगर फिर भी प्रदेश सरकार ने महेंद्रगढ का मुख्यालय का हक नहीं दिया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएंगी।
विज्ञापन

लगातार क्षेत्र के लोगों की ओर से जिला मुख्यालय की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन लोगों को सरकार की ओर से केवल झूठा आश्वासन दिया जा रहा हैं। इस बार क्षेत्र की आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। जब तक उन्हें जिला मुख्यालय नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी डॉ. धर्मबीर पायगा, पीटीआई रामचंद्र फौजी, कैप्टन विजय प्रकाश, सूबेदार अभय सिंह, डिपंल बेरी, जगदेव फौजी, प्रमोद फौजी बलायचा, गुरदयाल शर्मा बलायचा, जोगेंद्र मास्टर झूक, दीपक फौजी सुरजनवास, राहुल यादव धोली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed