फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Samadhan camp is a symbol of strong dialogue between administration and public: Deputy Commissioner

समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच मजबूत संवाद का प्रतीक : उपायुक्त

Tue, 14 Jan 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Samadhan camp is a symbol of strong dialogue between administration and public: Deputy Commissioner
फोटो संख्या:51- लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती--संवाद
महेंद्रगढ़। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में महेंद्रगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए 27 नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शिविर न केवल शिकायतों के प्रभावी समाधान का माध्यम है, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सहभागिता को बढ़ावा देने का एक प्रभावी प्रयास है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल स्तर पर लघु सचिवालय में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संबंधित एसडीएम द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर न केवल समस्याओं के निवारण का माध्यम है बल्कि यह प्रशासन और जनता के बीच मजबूत संवाद का प्रतीक भी है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को उसकी समस्या का समाधान सरल और सुलभ तरीके से मिले। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में नागरिकों की भागीदारी ने इसे सफल बनाया है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे समाधान शिविर के आयोजनों का लाभ उठाएं। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आयोजित हो रहे समाधान शिविर का यह प्रयास जिले में सकारात्मक बदलाव और प्रशासनिक कुशलता का एक बेहतरीन उदाहरण है। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed