फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sakhi Center is helping the suffering women to get new life

Mahendragarh-Narnaul News: सखी केंद्र पीड़ित महिलाओं की सहायता कर दे रहा नया जीवन

Wed, 21 Aug 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 21 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sakhi Center is helping the suffering women to get new life
फोटो नंबर-05नारनौल का सखी वन स्टाप सेंटर। संवाद
नारनौल। भारत सरकार द्वारा हिंसा से प्रभावित महिलाओं की सहायता के लिए 1 अप्रैल 2015 से वन स्टॉप सेंटर योजना लागू की गई थी। इसके तहत देश के प्रत्येक जिले में सखी वन स्टॉप केंद्र स्थापित किए जाने थे।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ में नवंबर 2017 को सखी वन स्टॉप केंद्र बना था। इसका मुख्य उद्देश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को एक जगह पुलिस-डेस्क, कानूनी सहायता, चिकित्सा एवं काउंसलिंग की सुविधा के साथ-साथ अस्थायी आश्रय उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

जिले में सखी केंद्र बनने के बाद से जुलाई 2024 तक पिछले 6 साल में सखी केंद्र द्वारा 2920 पीडित महिलाओं को सहायता प्रदान की गई है। वहीं 427 महिलाओं को सखी केंद्र द्वारा आश्रय उपलब्ध करवाया गया है। सखी केंद्र से प्राप्त सहायता में घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। 6 साल के दौरान घरेलू हिंसा से पीड़ित 1260 महिलाओं ने सहायता प्राप्त की। वहीं घरेलू हिंसा से पीड़ित 89 महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 181 पर संपर्क कर सकती है पीड़ित महिला
सखी केंद्र महिलाओं के लिए एक अच्छी पहल है। यहां महिलाएं अपने साथ होने वाले किसी अत्याचार के खिलाफ सुगमता से अपनी आपबीती बता सकती हैं। कोई भी महिला विपरीत परिस्थितियों में टोल फ्री नंबर 181 और 9306454142 पर संपर्क कर सखी वन स्टॉप केंद्र से सहायता प्राप्त कर सकती है। सखी केंद्र में पिछले 6 साल में दुष्कर्म, घरेलू हिंसा, अपहरण, गुमशुदगी सहित अन्य मामलों में महिलाओं व लड़कियों को सहायता दी जा रही हैै। सखी केंद्र ने पीड़ित महिलाओं की मदद करके एक नया जीवन दिया है।

सखी केंद्र महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। पीड़ित महिलाएं टोल फ्री नंबर 181 और 9306454142 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। महिलाएं उत्पीड़न के विरुद्ध मिलने वाले अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और उनका दुरुपयोग नहीं करें। इसके लिए जागरूक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। पिछले 6 साल के दौरान सखी केंद्र द्वारा 2920 पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान की गई है।
वंदना यादव, प्रशासक, सखी वन स्टॉप सेंटर नारनौल
6 साल में सखी सेंटर की ओर से दर्ज केस
घरेलू हिंसा 1260
दुष्कर्म 24
तस्करी 01
बाल विवाह 05
गुमशुदा और अपहरण 235
सायबर क्राइम 39
दहेज उत्पीड़न 144
अन्य 1204
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed