फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Saini school lock not opened even on fifth day, protest continues

Mahendragarh-Narnaul News: पांचवें दिन भी नहीं खुला सैनी स्कूल का ताला, धरना जारी

Fri, 05 Apr 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Saini school lock not opened even on fifth day, protest continues
फोटो संख्या:80- मोहल्ला सैनीपुरा में धरने पर बैठे समाज के लोग--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में शादी के बाद बिचौलिए पर पैसे मांगने व बेटी पर आरोप लगाते हुए पंप्लेट बंटवाने का चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वीरवार को इस मामलें में आरोपी पक्ष की ओर से भी प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखा गया। वहीं धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। साथ ही पांचवें दिन भी स्कूल के गेट पर लटका ताला नहीं खुल पाया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी और पुलिस ने भी गांव ढाणी किरारोद निवासी विवाहित की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर गुगन उर्फ गगन सैनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से आरोपी पर धारा 354, 354डी, 500, 501, 384 व 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से अब इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने प्रेसवार्ता में बताया प्रधानी के लिए सारा खेल
वहीं दूसरी और वीरवार को आरोपी गुगन उर्फ गगन सैनी ने प्रैसवार्ता कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सारा खेल सैनी सभा की प्रधानी को लेकर रचा जा रहा है। इसमें कई लोग अंदरूनी रूप से शामिल हैं। धरने पर बैठे कुछ लोग वर्तमान सभा को भंग करवा उसके पदाधिकारी व प्रधान बनाना चाहते हैं। बुधवार को आयोजित महापंचायत में जिन पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने त्याग पत्र दिए थे उन्होंने स्वयं बताया है कि वह दबाव में थे और उनमें से कुछ ने रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी को पत्र भेजकर त्याग पत्र निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं और आगामी जांच में शामिल रहेंगे। जिस रात को पंप्लेट बांटने का मामला बताया गया है उस रात वह अपने घर पर ही था। शादी के बाद वह विवाहिता के ससुराल नहीं गया है। उस पर लगाए गए सभी आरोप जांच का विषय हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है जो भी होगा सबके सामने आएगा। इन आरोपों के बाद उसका पूरा परिवार तनाव में चल रहा है, उसके बच्चे तक स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बुधवार को हुई महापंचायत को लेकर उन्हें किसी भी प्रकार का निमंत्रण नहीं मिला।

फोटो संख्या:80- मोहल्ला सैनीपुरा में धरने पर बैठे समाज के लोग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:80- मोहल्ला सैनीपुरा में धरने पर बैठे समाज के लोग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:80- मोहल्ला सैनीपुरा में धरने पर बैठे समाज के लोग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:80- मोहल्ला सैनीपुरा में धरने पर बैठे समाज के लोग--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed