{"_id":"5fb6b1df8ebc3e9ba007d91a","slug":"sadar-police-station-shift-mahendergarh-news-narnol-news-rtk583068898","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पाली से महेंद्रगढ़ शहर में शिफ्ट किया सदर थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पाली से महेंद्रगढ़ शहर में शिफ्ट किया सदर थाना
विज्ञापन
सदर थाना महेंद्रगढ़ को पाली गांव से महेंद्रगढ़ शहर में शिफ्ट किया गया है। 42 दिन पहले सदर थाना, सिटी थाना अलग-अलग बनाए गए थे, जिसमें सदर थाना को गांव पाली में धर्मशाला में शुरू किया गया था। पहले से चल रहे थाने को सिटी का दर्जा दिया गया था।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पिछले महीने की 9 तारीख को थाना सदर महेंद्रगढ़ को पाली गांव में अस्थाई रूप से शिफ्ट किया गया था। जिसका पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने थाना में हवन कराकर उसका उद्घघाटन किया था। क्षेत्र के लोगों ने सदर थाना को महेंद्रगढ़ में ही स्थानांतरित करने की मांग उठाई थी। इस बारे में जनप्रतिनिधियों ने भी अपना पक्ष रखा था।
ग्रामीणों ने गांव पाली जाने के लिए उचित यातायात व्यवस्था नहीं होने का हवाला देकर सदर थाना को शहर में ही स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कई भवनों का मुआयना किया था। सोमवार को एसपी ने सिटी थाना के पास ही बने तीन कमरों में थाने को शिफ्ट करने का फैसला लिया। वीरवार को थाने को शहर में ही स्थानांतरित कर दिया गया है। सदर थाना के तहत आने वाले 65 गांवों की शिकायतें सदर थाना में सुनी जाएंगी। दोनों थानों के एरिया में अभी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। शहर के आसपास के गांव सिटी थाना के दायरे में आएंगे।