फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rural tubewell operators did not get salary for 17 months, expressed anger

ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों को 17 माह से नहीं मिला वेतन, जताया रोष

Fri, 10 Sep 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rural tubewell operators did not get salary for 17 months, expressed anger
लघु सचिवालय में ज्ञापन सौंपने जाते ग्रामीण ट्यूबवैल ऑपरेटर। - फोटो : Narnol
नारनौल। ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों की एक बैठक वीरवार को लघु सचिवालय पार्क में जिला प्रधान प्रीतम यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद ऑपरेटरों ने वेतन दिलाने की मांग को लेकर सीटीएम अमित कुमार को उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस पर सीटीएम ने जल्दी वेतन दिलाने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने कहा कि ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर मामूली वेतन पर काम करते हैं और गांवों में जनस्वास्थ्य विभाग के तहत ट्यूबवेल ऑपरेटर लगे हुए हैं। उनका वेतन ग्राम पंचायत के जरिए बीडीपीओ द्वारा जारी किया जाता है। राज्य सरकार ने एक अप्रैल 2020 से ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों को पार्ट टाइम से कम वेज के आदेश जारी किए थे लेकिन वेतन का भुगतान आज तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी खंड विकास पंचायत अधिकारियों से एक अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2021 तक बजट का आंकड़ा लेकर महानिदेशक पंचायत विभाग हरियाणा के कार्यालय से बजट लेकर ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों के वेतन का जल्दी से भुगतान करना चाहिए। 17 महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण सभी ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों के परिजन परेशान हैं और महंगाई के जमाने में एक-एक पैसे के लिए मोहताज हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही उन्हें वेतन का भुगतान नहीं कराया तो मजबूर होकर धरना प्रदर्शन व हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ से भंवरलाल, जेपी भाटिया, सुरेंद्र सिहमा, संदीप व रामा देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed