फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rule bypassed, negligence persists

नियम दरकिनार, लापरवाही बरकरार

Fri, 07 Jan 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rule bypassed, negligence persists
शंकर मार्केंट से गुजरते बिना मास्क के लोग। संवाद - फोटो : Narnol
प्रदेश के साथ-साथ जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। लेकिन लोग हैं कि अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। सारकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना नियमों को दरकिनार कर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में भी नो मास्क नो सर्विस प्रभारी रूप से लागू नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से लोग कोरोना नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लोगों द्वारा बरती जा रही यह लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए। पुलिस एवं प्रशासन भी महज आदेशों तक सिमटता हुआ दिखाई दे रहा है। अधिकांश कार्यालयों से लेकर बाजारों में जुटने वाली भीड़ पहले की तरह है। ऐसे में पुलिस एवं प्रशासन को सख्ती दिखानी चाहिए ।
विज्ञापन

नगरपालिका कार्यालय में नहीं सख्ती
शहर के बीचोंबीच स्थित नगरपालिका कार्यालय में में आने वालों की जांच के लिए कार्यालय के मुख्य गेट पर न ही किसी कर्मचारी की तैनाती की गई है, न ही किसी से टीकाकरण के बारे में पूछा जा रहा है। कार्यालयों में उमड़ने वाली भीड़ भी अगर इसी तरह लापरवाही बरतती रही तो स्थिति भयानक हो सकती है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर नहीं हो रही जांच
शहर के बस स्टैंड पर तो आलम यह है कि यहां किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जा रही है। यात्री न ही मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही वैक्सीनेशन की जांच किसी कर्मचारी द्वारा की जा रही है। दिनभर लोग बिना रोकटोक आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश व देश के अन्य हिस्सों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मास्क तक सिमटी जांच
शहर के नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार पर तीन से चार कर्मचारियों की तैनाती तो कर दी गई है। लेकिन वे किसी भी प्रकार की जांच नहीं कर रहे हैं। दिनभर लोग बिना मास्क अस्पताल में आवागमन कर रहे हैं।
नहीं दिखा नो मास्क, नो सर्विस का असर
लघु सचिवालय में नो मास्क नो सर्विस का असर नहीं दिख रहा है। सचिवालय के मुख्य गेट पर न कोई जांच न कोई रोकटोक है, जिसके कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में आने वाले लोग भी लापरवाही बरत रहे हैं।

नो मास्क नो सर्विस को प्रभारी रूप से लागू करने के आदेश सभी विभागों को दिए जा चुके हैं। औचक निरीक्षण कर कार्यालय की जांच की जा रही है। जहां खामियां पाई जा रही हैं उन विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए सख्ती की जाएगी। लोगों से अपील है कि कि कोरोना नियमोें का पालन करें। दिनेश कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed