{"_id":"67de7ab3592cc5bf74096440","slug":"ruckus-in-grievance-meeting-in-narnaul-complainant-threatened-to-consume-sulphas-minister-sharma-said-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में ग्रीवेंस मीटिंग में हंगामा: फरियादी ने दी सल्फास खाने की धमकी, मंत्री शर्मा ने पुलिस को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में ग्रीवेंस मीटिंग में हंगामा: फरियादी ने दी सल्फास खाने की धमकी, मंत्री शर्मा ने पुलिस को दिए निर्देश
Sat, 22 Mar 2025 02:32 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:32 PM IST
सार
फरियादी का आरोप था कि फूड सप्लाई विभाग में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि अगर मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मैं सल्फास खाकर जान दे दूंगा।
विज्ञापन
जन शिकायत निवारण समिति (ग्रीवेंस) की बैठक
- फोटो : संवाद
विस्तार
नारनौल में आयोजित जन शिकायत निवारण समिति (ग्रीवेंस) की बैठक उस समय विवादों में घिर गई जब खटौटी गांव के एक व्यक्ति ने अपनी समस्या का समाधान न होने पर सल्फास खाने की धमकी दे दी। फरियादी का कहना था कि वह भाजपा कार्यकर्ता होने पर शर्म महसूस कर रहा है क्योंकि उसकी समस्या का समाधान वर्षों से नहीं हो रहा।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंत्री अरविंद शर्मा के सामने जब फरियादी ने अतिक्रमण का मामला उठाया तो उन्होंने मीडिया को वीडियो और फोटो लेने से मना कर दिया। मंत्री ने पुलिसकर्मियों से कहा कि मीडिया को बाहर निकालो, जिसके बाद सभी पत्रकारों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और बाहर चले गए।
विज्ञापन
फरियादी का आरोप था कि अतिक्रमण के मामले का समाधान नहीं हुआ तो मैं सल्फास खाकर जान दे दूंगा। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन और मंत्री अरविंद शर्मा की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मीडिया कर्मियों ने इस घटना की निंदा करते हुए पारदर्शिता की मांग की और कहा कि जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन