फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rsulpur village gold money stolen

रसूलपुर में हुई चोरी, नकदी, सोने चांदी के आभूषण पर अज्ञात चोर ने किया हाथ साफ

Tue, 15 Jun 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
rsulpur village gold money stolen
गांव रसूलपुर में सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगा दी जहां से उन्होंने 5 तोले सोने के और 5 तोला चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके अलावा 80 हजार रुपये नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। पीड़ित महेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। रसूलपुर निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपने परिवार सहित घर के पास बने प्लाट पर सोया हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी पत्नी मकान के अंदर गई तो घर का मुख्य द्वार खुला था। कमरों के ताले टूटे हुए थे, अलमारी, संदूक खुले हुए थे। सारा सामान कमरे में इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जब उसने अपने आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चेक किया तो सोने चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी। उन्होंने पुलिस में बताया कि अज्ञात चोर तीन सोने की अंगूठी, एक नग सोने की झुमकी, सोने का कुंडल, चांद पातड़ी, गले की चेन, पाजेब आदि सहित 80 हजार की नकदी ले उड़ा। उनका कहना है कि करीब 5 तोला जेवर सोने के, 5 तोला चांदी के जेवर और नकदी अज्ञात चोरी हो गए। कनीना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed