फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rs 5750 looted from liquor contract

शराब ठेके से लूटे 5750 रुपये

Sat, 25 Dec 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rs 5750 looted from liquor contract
नांगल नूनिया छादड़ा रोड पर स्थित शराब ठेके के सेल्समैन से तीन बदमाशों ने 5750 रुपये लूट लिए। सेल्समैन ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाने में दी है। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जाखनी निवासी राजेंद्र ने कहा कि वह गांव नांगल नूनिया छादड़ा रोड पर शराब ठेके पर सेल्समैन है। 24 दिसंबर को ठेका मालिक राजेश शाम सवा सात बजे नकदी लेकर चले गए। उसके बाद वह ठेके पर अकेला था। रात में 8 बजकर 25 मिनट पर वह ठेके में बैठकर खाना खा रहा था तो उसी दौरान मुंह पर कपड़े बांधकर तीन युवक आए। दो युवक ठेके के अंदर घुस गए और उसका मोबाइल ले लिया। उससे नकदी के बारे में पूछा। उक्त युवकों ने बेड के पास गत्ता पेटी में रखे 5750 रुपये लेकर वहां से से ठेके के पीछे सरसों के खेत की ओर चले गए। उसने पड़ोसी से मोबाइल लेकर ठेका मालिक राजेश को लूट के बारे में जानकारी दी। राजेश ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed