फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rs 5,000 reward accused absconding for 3 years arrested

Mahendragarh-Narnaul News: 3 साल से फरार चल रहे पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rs 5,000 reward accused absconding for 3 years arrested
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ सीआईए पुलिस टीम ने 3 साल से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी को झुंझनू राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ कनीना, नारनौल व महेंद्रगढ़ थानों में आर्म्स एक्ट, लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज थे। आरोपी को 22 फरवरी 2021 को कोर्ट द्वारा पीओ घोषित किया हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष उर्फ सेठी गांव पाथेड़ा महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। स्पेशल स्टाफ टीम के इंचार्ज हरिप्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना सदर की पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में 3 साल से फरार चल रहे आशीष उर्फ सेठी गांव पाथेड़ा को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ 6 जून 2019 को धारा 175ए, 395, 148,149, 323, 325, 342, 365, 506, 201 के तहत थाना सदर महेंद्रगढ़ में का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद मुकदमे की कार्यवाही कोर्ट में चली लेकिन आरोपी कोर्ट की पेशियों से नदारद रहने लगा। इसके चलते अदालत ने आरोपी को उद्घोषित अपराधी करार दिया। जिसे सीआईए पुलिस महेंद्रगढ़ ने पकड़ कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed