फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rs 29990 stolen from the pocket of a salesman sleeping at a petrol pump

पेट्रोल पंप पर सो रहे सेल्समैन की जेब काट निकाली नकदी

Fri, 24 Jun 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rs 29990 stolen from the pocket of a salesman sleeping at a petrol pump
निजामपुर। गांव पवेरा स्थित पेट्रोल पंप परिसर में सो रहे पंप के सेल्समैन की जेब काटकर कोई अज्ञात पाकेटमार 29990 हजार रुपये निकाल ले गया। पंप मैनेजर कृष्ण कुमार की शिकायत पर निजामपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पवेरा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह अंजू फिलिंग स्टेशन के मैनेजर हैं। 22 जून सुबह छह बजे से 23 जून सुबह छह बजे तक पेट्रोल पंप पर बलबीर सिंह डीजल मशीन पर सेल्समैन की ड्यूटी कर रहा था। इसी प्रकार सत्यनाराण पेट्रोल की मशीनों पर सेल्समैन की ड्यूटी कर रहा था। सेल्समैन बलबीर सिंह ने ड्यूटी के दौरान कुल 4 लाख 73 हजार 365 रुपये का डीजल बेचा। वहीं रात्रि के समय सेल्समैन बलबीर ने करीब 29990 रुपये का डीजल बेचा था। उसके पैसे बलवीर के पास ही थे। रात में सेल्समैन बलबीर और सेल्समैन सत्यनारायण पेट्रोल की मशीनों के पास तख्त व चारपाई लगाकर आराम कर रहे थे तथा पेट्रोल पंप कैशियर सुरेश कुमार गांव पावेरा कार्यालय में सो रहा था। रात में आराम करते समय सेल्समैन बलवीर व सत्यनारायण को नींद आ गई। करीब 2.30 बजे पर एक सिल्वर रंग की कार ( रेल ओवरब्रिज) के ऊपर से होती हुई आई और पेट्रोल पंप से थोड़ा दूर आगे जाकर रुक गई। करीब 2.36 बजे पर एक व्यक्ति नंगे पैर जिसने केवल पतलून पहन रखी थी। जोकि पेट्रोल पंप की दाहिने तरफ से तेजी से आया तथा सेल्समैन बलवीर के पास पहुंचकर उसकी जेब को काटकर 29990 रुपये चोरी करके ले गया। उक्त पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। मैनेजर ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed