{"_id":"66e9ddfcda1ecb87590db724","slug":"rs-150-crore-will-make-roads-easier-for-people-of-20-villages-narnol-news-c-203-1-sroh1010-112158-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 1.50 करोड़ रुपये से 20 गांवों के लोगों की सुगम होंगी राहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 1.50 करोड़ रुपये से 20 गांवों के लोगों की सुगम होंगी राहें
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के बीस से अधिक गांवों की करीब 50 हजार की आबादी को नवंबर तक राहत मिलेगी। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से गांव मालड़ा सराय से गांव पाथेड़ा तक पांच किलोमीटर सड़क निर्माण पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
जिम्मेदारों का दावा है कि नवंबर के प्रथम सप्ताह तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी से स्टेट हाईवे 148बी, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित बीस से अधिक गांवों की आबादी को आवागमन के लिए सुगम राह मिल सकेगी। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा गत जुलाई माह में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, जो अंतिम चरण में चल रहा है। सड़क की लेवलिंग, रोड़े बिछाने के बाद समतलीकरण का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। बारिश के मौसम के बाद इस पर तारकोल व रोड़ी की दो परतें चढ़ाई जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -
- यह मिलेगा लाभ
बता दें कि लंबे समय से ग्रामीण भी इस सड़क निर्माण की मांग उठा रहे थे। गांव पाथेड़ा, अगिहार, झूक, मालड़ा, लावन, जाट, बवाना, भगड़ाना, सिसोठ, सिगड़ा, सिगड़ी, कैमला, गुढ़ा, धनौंदा, खरकड़ा, झाड़ली, छिथरोली, बुचावास, झगड़ोली, आनावास सहित अन्य गांवों की 50 हजार की आबादी को स्टेट हाईवे 148बी से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी बुचावास कट तक की सुगम राहें नसीब हो पाएंगी। वहीं, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, बाबा जयरामदास धाम पाली जाने के लिए महेंद्रगढ़ जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी। कनीना की ओर से आने वाले गांव पाथेड़ा से इस मार्ग का सहारा ले सकते हैं। वहीं, 148बी स्टेट हाईवे गांव जाट से 152डी तक मालड़ा सराय से इस मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
- वर्जन
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से जुलाई में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो युद्ध स्तर पर जारी है। दो चरण का काम पूरा हो चुका है। तृतीय चरण में रोड़े डालने व किनारों के मजबूतीकरण का काम चल रहा है। नवंबर माह तक तय समय में काम पूरा कर लिया जाएगा।
-दाताराम, कनिष्ठ अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड महेंद्रगढ़।