फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rs 1.21 lakh cheated on the pretext of part time job

ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठग ने युवक के खाते से उड़ाई 1 लाख 21 हजार की राशि

Sun, 10 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.21 lakh cheated on the pretext of part time job
महेंद्रगढ़। शहर के रामविहार कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ ऑनलाइन ठगी कर खाते से एक लाख 21 हजार रुपये उड़ा दिए। शनिवार दोपहर को शहर निवासी तरूण कुमार चौहान को पार्ट टाइम जॉब के लिए एक मैसेज आया। मैसेज मिलने के बाद तरूण ने जैसे ही मैसेज को खोलकर देखा तो आरोपी ने बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद ठग के साथ व्हाट्सएप व टेलीग्राम के माध्यम से बातचीत हुई। ठग ने बातों में फंसाकर तरूण कुमार के पास एक ऑनलाइन लिंक भेजकर पंजीकरण कराने की बात कही।
विज्ञापन

पंजीकरण के नाम पर ठग ने युवक से 200 रुपये लिए। ऑनलाइन काम दिया जिसे पूरा करने पर 400 रुपये ऑनलाइन भेजे तथा एकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए बोला। इसके उपरांत ठग ने मोबाइल को हैक कर खाते से एक लाख 21 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed