फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   RRCM School wins, overall champion in Under-11 category

Mahendragarh-Narnaul News: आरआरसीएम स्कूल ने मारी बाजी, अंडर-11 में ओवरऑल चैंपियन

Fri, 28 Aug 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
RRCM School wins, overall champion in Under-11 category
कनीना। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में खंड स्तरीय अंडर-11 सांस्कृतिक गतिविधि प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आरआरसीएम स्कूल कनीना ने कई स्पर्धाओं में पुरस्कार जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया
विज्ञापन

बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिता में कनक, प्रीधि और आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। पेंटिंग में कविश तथा फैंसी ड्रेस में वंशिका प्रथम रहीं। बेस्ट ड्रामेबाज बालक वर्ग में समर, फैंसी ड्रेस बालक वर्ग में यश, रागिनी में खुशी और गर्ल्स ग्रुप सॉन्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में जैस्मिन और नैतिक तथा पेंटिंग में तनुज और हिमांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों ने मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच पर प्रतिभा दिखाने का हुनर विकसित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed