फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   RPS students achieved spectacular victories across all three badminton age categories.

Mahendragarh-Narnaul News: बैडमिंटन के तीनों आयु वर्गों में आरपीएस की छात्राओं ने दर्ज की शानदार जीत

Sat, 25 Jul 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
RPS students achieved spectacular victories across all three badminton age categories.
महेंद्रगढ़। गांव खातोद स्थित आरपीएस स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का शुरू हुई। पहले दिन लड़कियों की स्केटिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें आरपीएस महेंद्रगढ़ की छात्राओं ने बैडमिंटन के तीनों आयु वर्गों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पर जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह और खेल सचिव व प्राचार्य किशोर तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लड़कों के वर्ग में अंडर 14, 17 और 19 की प्रतियोगिताएं 27 जुलाई को होंगी।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 89 छात्राओं ने भाग लिया। इनमें अंडर-14 आयु वर्ग में 24, अंडर-17 में 40 और अंडर-19 में 25 प्रतिभागी शामिल थीं। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कुल 12 छात्राओं ने अपना कौशल दिखाया। इनमें अंडर-14 आयु वर्ग में पांच, अंडर-17 में तीन और अंडर-19 में चार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएस महेंद्रगढ़ की छात्राओं ने बैडमिंटन के तीनों आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में आरपीएस महेंद्रगढ़ की टीम विजेता रही। अंडर-17 में पांच खिलाड़ियों की टीम में दो लड़कियां आरपीएस महेंद्रगढ़ से, एक एसडी ककराला से, एक आरपीएस नारनौल से और एक हैप्पी स्कूल महेंद्रगढ़ से चुनी गईं।

अंडर-19 में तीन लड़कियां आरपीएस महेंद्रगढ़ से, एक एसडी ककराला से और एक आरपीएस नारनौल से चयनित की गईं। ये विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed