{"_id":"69064fea81723c66ee0ac93d","slug":"roti-bank-inaugurated-on-haryana-day-narnol-news-c-196-1-nnl1004-131734-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा दिवस पर रोटी बैंक का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा दिवस पर रोटी बैंक का किया शुभारंभ
Sat, 01 Nov 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो 7 रोटी बैंक के शुभारंभ पर बच्चों को खाना खिलाते समिति के सदस्य।स्रोत समिति
नारनौल। पटीकरा स्थित भीमराव आंबेडकर भवन में हरियाणा दिवस पर स्लम जागृति समिति की ओर से रोटी बैंक का शुभारंभ किया गया। इसमें प्रतिदिन 10 बजे से एक बजे तक बेसहारा, बुजुर्गों, श्रमिकों को निशुल्क खाना खिलाया जाएगा।
मुख्य अतिथि ऑल इंडिया वेलफेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी रहे जबकि अध्यक्षता पंचायती राज के लेखाकार सुनील कुमार जांगड़ा ने की। इस दौरान सुनील कुमार भोजन की व्यवस्था के लिए 11 हजार रुपये समिति को दिए और प्रत्येक माह 1100 रुपये देने की घोषणा की।
समिति के प्रधान भागीरथ मल खनगवाल ने बताया कि एक नवंबर से प्रतिदिन बेसहारा लोगों को भोजन खिलाया जाएगा। रोटी बैंक के शुभारंभ पर सैकड़ों लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर मास्टर ओमप्रकाश छापड़ा, महेंद्र खन्ना डीजीएम, राजकुमार जेई, दारा सिंह खासपुर, स्लम जागृति के कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक खनगवाल, संदीप, प्रशांत, गौरव, केसरी, राधा, शकुंतला मौजूद रहीं।