फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rohtak's team reached Super-8 after winning two matches in BJRD Cricket Mahakumbh

Mahendragarh-Narnaul News: बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ में दो मुकाबले जीत रोहतक की टीम पहुंची सुपर-8 में

Fri, 06 Jan 2023 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rohtak's team reached Super-8 after winning two matches in BJRD Cricket Mahakumbh
आकोदा। बाबा जयरामदास क्रिकेट महाकुंभ के चौथे दिन दूसरे ग्रुप की चार टीमों के बीच मैच खेले गए। शुक्रवार को पहला मुकाबला अमित पाली व चांग भिवानी के बीच खेला गया जिसमें अमित पाली ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चांग भिवानी 8.2 ओवर में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अमित पाली ने मुकाबला 82 रन से जीता। दूसरा मुकाबला हिरोज क्लब रोहतक व बालदिया एकेडमी नारनौल के मध्य खेला गया। बालदिया एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिरोज रोहतक ने 7.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर यह मुकाबला जीत लिया। इसके पश्चात पहले व दूसरे मैच की विजेता टीमों के बीच सुपर आठ के लिए तीसरा मुकाबला खेला गया। अमित पाली ने 15 ओवर में 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिरोज क्लब रोहतक ने 8 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया तथा इस महाकुंभ के सुपर 8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रबंधक शनिवार को तीसरे ग्रुप के मुकाबले होंगे जिसमें पहला मुकाबला ऊंची भांडोर और बीजेआरडी पाली, दूसरा युवा क्रिकेट क्लब लखनऊ व कैथल के बीच मुकाबले होंगे। तीसरे मुकाबले में विजेता रहने वाली दो टीमों के बीच मुकाबला होगा जो टीम जीतेगी वह सुपर-8 में अपना स्थान बनाएगी। बता दें कि अभी तक सुपर-8 में पानीपत व रोहतक अपना स्थान बना चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed