फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roadways department runs additional buses for women on Rakshabandhan festival

रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज विभाग ने महिलाओं के लिए चलाई अतिरिक्त बसें

Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roadways department runs additional buses for women on Rakshabandhan festival
रक्षाबंधन पर्व पर सरकार ने महिलाओं को 15 वर्ष तक के बच्चों के साथ रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। यह सेवा बुधवार की दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई जो वीरवार की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर राखी बांधने के लिए पहुंचीं। नारनौल बस स्टैंड पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक भीड़ रही। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने एक रूट पर 3 से 4 अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में देर सायं तक भी महिलाओं की भीड़ कम नहीं हुई। पुलिस प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की है। रक्षा बंधन पर्व को लेकर शहर के बाजार गुलजार रहे। बाजारों में मिठाईयों व राखी की दुकानों पर दिनभर लोगों की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने अपने भाईयों के लिए मिठाईयां व राखी की खरीददारी की तो भाईयों ने भी अपनी बहनों के लिए उनकी पसंद के गिफ्ट आदि खरीदें।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मुहूर्त को लेकर असमंजस
रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाया जाता है लेकिन इस बार 11 व 12 अगस्त दो दिन रक्षा बंधन पर्व मनाया जा रहा है। विद्वान पंडितों ने 11 अगस्त को भद्रा होने के चलते रक्षा सूत्र बांधने के लिए कुछ ही समय का शुभ मुहूर्त बताया गया है। इसी प्रकार 12 अगस्त को रक्षा सूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त बताया गया है। इसीलिए रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोग असमंजस में है। आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने बताया कि 11 अगस्त को प्रात: 10:38 बजे पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी जो अगले दिन शुक्रवार प्रात: 7:05 बजे तक रहेगी। 11 अगस्त को भद्रा प्रात: 10:38 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 8:51 तक रहेगी। शास्त्रों में भद्रा काल में रक्षाबंधन व होलिका दहन दोनों को निषिद्ध माना है। भद्रा रहित काल में रक्षाबंधन करना शुभ रहेगा। शास्त्री ने बताया कि रक्षाबंधन का शुभ समय 11 अगस्त को रात्रि 8:51 से 10 बजे तक तथा 12 अगस्त को राहुकाल (10:30 से 12:00 बजे) को छोड़कर पूरा दिन शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन पर महिलाओं को मुफ्त में सफर करवा कर महिलाओं के साथ-साथ भाई-बहन के प्यार के प्रतीक त्योहार का सम्मान किया है, लेकिन इस दिन बसों की संख्या बढ़ानी चाहिए।-पूजा यात्री।
-
सरकार ने हरियाणा में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है। इससे महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। महिलाओं के लिए सरकार ने यह सराहनीय कार्य कार्य किया है।-सरोज यात्री।
-
वर्जन-
रक्षा बंधन पर्व पर नारनौल डिपो की 112 बसें विभिन्न रूटों पर चलेंगी। इसके अलावा यात्रियों की संख्या के हिसाब बसों की व्यवस्था की जाएगी। बसों के संचालन के लिए चालक व परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा नियमित संचालन के लिए अन्य कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है।-नवीन शर्मा महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो।

-
वर्जन-
रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं की भीड़ को देखते हुए बस स्टैंड पर पांच पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। बस स्टैंड के बाहर पीसीआर भी तैनात की गई है। इसके अलावा शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है।- निरीक्षक सत्यनारायण, जिला यातायात प्रभारी।

फोटो नंबर 01--- बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़। संवाद

फोटो नंबर 01--- बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed