{"_id":"60675d748ebc3ec44635bb60","slug":"roadways-bus-service-narnaul-to-agra-jaipur-narnol-news-rtk6026856181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल से आगरा की सीधी बस सेवा सोमवार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल से आगरा की सीधी बस सेवा सोमवार से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब लोगों को आगरा का ताजमहल देखने के लिए सीधी बस सेवा नारनौल से उपलब्ध होगी। नारनौल-आगरा रूट पर सोमवार से यह बस चलेगी। दूसरी ओर अब रात आठ बजे नारनौल से जयपुर के लिए बस सेवा शुरू हो गई है।
रोडवेज के टीआई बाल किशन ने बताया कि पांच अप्रैल सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर नारनौल डिपो की बस आगरा के लिए जाएगी। उन्होंने बताया कि रोडवेज की बस रेवाड़ी, सोहना, पलवल, कोसी व मथुरा होते हुए आगरा तक जाएगी। टीआई ने बताया कि आगरा से लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को मथुरा जाने में भी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए जीएम नवीन शर्मा ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। बाल किशन ने कहा कि आगरा से बस सुबह आठ बजे नारनौल के लिए चलेगी।
जयपुर के लिए रात आठ बजे बस मिलेगी
बाल किशन ने बताया कि अभी नारनौल से जयपुर के लिए शाम पांच बजे के बाद बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने बताया कि हिसार डिपो की बस अब रोजाना रात आठ नारनौल बस स्टैंड पर मिलेगी। इससे जयपुर जाने वाले को राहत मिलेगी। नारनौल से काफी संख्या में लोग जयपुर जाते हैं। ऐसे में रात सेवा शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी।